भारत के नक्शे में बालिका को बनाकर बेटी बचाने का संकल्प दिलाने वाली रंगोली कक्षा सात की काजल, रागिनी, निशा एवं प्रियंका ने बनाई। वहीं भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश देने वाली रंगोली कक्षा आठ की रानी, भारती, प्रिया, मेहर, रागिनी एवं निशा ने बनाई।
ये भी पढ़ें: अपराजिताः बेटियां बोलीं हम किसी से कम नहीं, कबड्डी में दिखाया बुद्धि-शक्ति का कौशल
महिला सशक्तिकरण को प्रस्तुत करने वाली रंगोली कक्षा छह की फिरदौस, तन्नू, प्रीती, नेहा, शालिनी ने बनाई। महिला अपमान को रोकने का संदेश रंगोली के माध्यम से कक्षा सात की तनिष्का, सनोवर, हिबा एवं मुस्कान ने दिया।