श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में छात्राओं को जानकारी देते पुलिसकर्मी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन में अमर उजाला अपराजिता के तहत जतीपुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में छात्राओं को बताया गया कि वह किसी से न डरें।
आत्मविश्वास जगाकर अपराजिता बन जाएं।
किसी के साथ कुछ गलत होता देखें तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। चाहें तो अपनी शिक्षिकाओं, परिवार के लोगों को बताएं। नहीं तो पुलिस के हेल्पलाइन पर शिकायत कर मदद ले सकती हैं।
मंगलवार को महिला हेल्प लाइन की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूक किया। टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि कॉलेज, स्कूल, गली, मोहल्ले, पार्क व सार्वजनिक स्थानों पर बालिकाओं से सरेराह छेड़छाड़, फब्तियां कसने वाले घूमते हैं लेकिन, अब ऐसे असामाजिक लोगों से डरने की जरूरत नहीं है।