फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: ताजनगरी में 48 घंटे तक होगा एंटी लार्वा छिड़काव, अपर मुख्य सचिव ने दिए आदेश

Sat, 11 Jul 2020 12:25 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव प्रशासन हेमंत राव ने ताजनगरी में शनिवार और रविवार को 48 घंटे तक मिशन मोड में एंटी लार्वा दवा छिड़काव करने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को सर्किट हाउस में उन्होंने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग से कोरोना के अलावा संचारी रोग नियंत्रण के लिए प्लान मांगा है। 

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जे. रीभा को नोडल नामित किया गया है। जिलाधिकारी (डीएम) प्रभु नारायण ने कहा कि दो दिन सभी लोग घर में रहें। कोई बाजार व दुकान नहीं खुलेंगी। कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है।


नोडल अधिकारी बनाकर भेजे अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में कोविड नियंत्रण को लेकर समीक्षा की। इसमें उन्होंने मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधाएं देने की निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उपचार सुविधाओं का जायजा लिया

डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ जे रीभा, एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, सीएमओ आरसी पांडेय, एसएन प्राचार्य संजय काला से कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में की गई उपचार सुविधाओं का जायजा लिया। 

एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों का ब्योरा, दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड की स्थिति जानी। एसएन में मरीजों को मिल रही सुविधा से नोडल अधिकारी संतुष्ट दिखे।

उन्होंने सिकन्दरा स्थित प्राइवेट कोविड सेंटर एल 3 प्रभा हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां से अपर मुख्य सचिव ने कीठम स्थित एल 1 श्रेणी के कोविड सेंटर एचएमटीआई का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी तीन दिन शहर में रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें