फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Murder Case: कहां गुम हो गया अंजलि का मोबाइल, 34 घंटे की पुलिस रिमांड पर प्रखर और शीलू

Sat, 17 Jun 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

अंजलि हत्याकांड में पुलिस को अभी तक मृतका का मोबाइल नहीं मिल सका है। हत्यारोपी प्रखर और शीलू  34 घंटे की पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान प्रयास यही रहेगा कि किसी भी तरह अंजलि के मोबाइल को उनकी निशानदेही पर बरामद किया  जा सके। 
विज्ञापन
12वीं पास कातिल और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा में हुए अंजलि बजाज हत्याकांड के आरोपी प्रखर गुप्ता और शीलू शनिवार सुबह आठ बजे से 34 घंटे की पुलिस रिमांड पर रहेंगे। पुलिस दोनों आरोपियों से घटना के समय पहने कपड़े और मृतका का मोबाइल बरामदगी के प्रयास करेगी।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि कोर्ट ने शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार शाम छह बजे तक का रिमांड स्वीकृत किया है। पुलिस दोनों को जेल से थाने लाकर पूछताछ करेगी। उनसे घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामदगी के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं, अंजलि बजाज की हत्या के बाद मोबाइल भी फेंक दिया था। उनकी निशानदेही पर मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - UP: निकाह करने आया था प्रेमी युगल, काजी से पहले पहुंच गई पुलिस; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

यह था मामला

सात जून को अंजलि बजाज की हत्या हुई थी। उन्हें सिकंदरा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में बुलाया गया था। चाकू से गोदकर मार दिया गया था। आठ जून को शव मिला था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। साजिश में मृतका की बेटी भी शामिल थी। आरोपी दयालबाग निवासी प्रखर गुप्ता और गंजडुंडवारा निवासी शीलू पकड़े गए। दोनों ने मृतका की बेटी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। मामले में बेटी को भी गिरफ्तार किया। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। किशोरी महिला बालिका संरक्षण गृह, गाजियाबाद भेजी गई है।

ये भी पढ़ें - ऐसा भी क्या गुस्सा: 50 वर्षीय महिला ने पी लिया तेजाब, तड़प-तड़प कर निकली जान; जानें वजह

बदल लिए थे कपड़े

आरोपी प्रखर और शीलू जंगल में अंजलि की हत्या करने के बाद दिल्ली की तरफ भाग गए थे। इस दौरान अपने कपड़े भी बदल लिए थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, लेकिन घटना के समय पहने कपड़े बरामद नहीं हो सके। अंजलि का मोबाइल भी नहीं मिला था। कपड़े और मोबाइल बरामदगी को पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था।

ये भी पढ़ें - मौसी के घर में ही कर डाली चोरी: युवती ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर उड़ाया लाखों का माल, कर बैठी ये गलती
विज्ञापन

जेल भेजने की दी थी धमकी

कारोबारी की बेटी की दोस्ती प्रखर गुप्ता से हो गई थी। दोनों के संबंध का पता कारोबारी की पत्नी को हो गया था। उन्होंने विरोध किया था। बेटी के प्रेमी को पाॅक्सो एक्ट में जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इसका पता चलने पर ही प्रखर ने प्रेमिका के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। दोस्त को रुपये देकर बुलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें