फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद मिला युवक का शव: पत्नी ने तोड़ दिया था मोबाइल, भाई को लाइव लोकेशन भेजकर लगाई थी नहर में छलांग

Fri, 16 Jun 2023 04:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मिरहची क्षेत्र के गांव रतनपुर पुल से भाई को लाइव लोकेशन भेजकर नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिल गया है। युवक का शव मिलने के बाद परिवार में चीत्कार मच गया। 
 
विज्ञापन
नहर के पास पहुुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव रतनपुर पुल से फिरोजाबाद के युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे हजारा नहर में छलांग लगाई थी। इससे पहले छोटे भाई को लाइव लोकेशन भेजी और फोन भी किया था। पीएसी के जवानों ने शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे युवक का शव पिलुआ क्षेत्र से बरामद कर लिया। परिजन के मुताबिक युवक ने पत्नी से झगड़े के चलते खुदकुशी की है।

विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर निवासी सुमित कुमार (28) ने नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। इसका शव 24 घंटे बाद पीएसी के गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार को बरामद किया। छोटे भाई हरिओम ने बताया कि भाभी नीतू गर्भवती हैं और प्रसव का समय नजदीक है। इसके चलते उनकी तबीयत कुछ खराब थी।

इसकी वजह से बुधवार की रात खाना नहीं खाया था। जब कि भाई समझ रहा था कि पत्नी नाराज है। इसी बात को लेकर वह अपनी ससुराल भी गया और सास को साथ चलने के लिए कहा था। उन्होंने दो घंटे बाद आने की बात कही। इसके बाद भाई नहर पर चला आया और मुझे लाइव लोकेशन भेजी। फोन कर बताया कि मोबाइल और बाइक ले जाना। फोन पर बातचीत के दौरान काफी मना किया, लेकिन वह नहर में कूद गया।


थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि अंधेरा होने तक बृहस्पतिवार को तलाश की गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह सूरज निकलते ही पीएसी के गोताखोर जवानों को लगाया गया। करीब 9.30 बजे थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बंथल कुतुकपुर नहर से शव को बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें - सामने आया पुश्तैनी तिजोरी का राज: अधिकारियों के सामने तोड़ा गया ताला, अंदर से निकले इतने जेवर; वृद्धा भी हैरान
विज्ञापन

माता-पिता गए थे जात करने

फिरोजाबाद के युवक ने पत्नी की नाराजगी से क्षुब्ध होकर नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। इधर पिता महेश और मां शीला देवी अमरोहा में जात करने के लिए मंगलवार की सुबह निकल गए थे। छोटे भाई ने बताया कि अगर माता-पिता घर पर होते तो शायद ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें