फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुहब्बत के शहर' में गूंजेगी अमर उजाला आवाज, खबरों को जानने का नया अंदाज

Wed, 18 Nov 2020 06:37 PM IST
कुमार संभव अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
'मुहब्बत के शहर' में गूंजेगी अमर उजाला आवाज, खबरों को जानने का नया अंदाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यह मुहब्बत का शहर है, क्योंकि यहां मुहब्बत का महल ताजमहल बना है। जिक्र आगरा की हवाओं का हो या फिजाओं का...हर तरफ अमन नजर आता है, जिसे बढ़ाने में आपका अपना अमर उजाला हरसंभव कदम उठाता है। और यह सब होता है आपकी-हमारी गुफ्तगू और विचारों के तालमेल से। इन्हीं विचारों, खबरों, बातों और मुलाकातों का सिलसिला अमर उजाला एक नए अंदाज में लेकर आया है। दरअसल, अमर उजाला अब आगरा की 'आवाज' बनेगा और खुद आपको खबरें पढ़कर सुनाएगा। 
विज्ञापन


अमर उजाला और आपका रिश्ता बरसों पुराना है। अखबार के कागज और दिल की कलम से हमने इस रिश्ते को लगातार सींचा। वहीं, आपने अपने प्यार से हमें बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इस दौरान बातों और विचारों के माध्यम से हम और आप लगातार मुलाकात करते रहे। अब दौर नया है और हमने आपके दिल की डोर को छूने का नया रास्ता खोजा है। दरअसल, अमर उजाला आप तक पहुंचने का नया माध्यम 'अमर उजाला आवाज' लाया है।

यहां सुनिए आगरा की आवाज

यहां रोजाना हमारी-आपकी गुफ्तगू होगी। हम आगरा की खबरों को पॉडकास्ट के जरिए रोजाना आप तक पहुंचाएंगे। साथ ही, आगरा के उन तमाम दिलकश किस्सों को आपको सुनाएंगे, जिनसे आप कभी रूबरू ही नहीं हुए। रोजाना तमाम मुद्दों पर हमारी-आपकी गपशप होगी तो आपको देश-दुनिया के ताजातरीन मुद्दों से भी रूबरू कराया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, 'अमर उजाला आवाज' आपके अपने अमर उजाला का एक नया कदम है या यूं कह लीजिए कि अमर उजाला अब उस डिजिटल रास्ते पर बढ़ चला है, जहां हमारी 'आवाज' रोजाना आप तक पहुंचेगी और हमारे-आपके रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें