फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ताफ प्रकरण : हवालात से हटवाई गईं टोटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ताफ प्रकरण : हवालात से हटवाई गईं टोटियां
विज्ञापन

कासगंज। हवालात के शौचालय में फांसी लगाकर जान गवां चुके अल्ताफ की मौत से पुलिस ने बड़ा सबक लिया है। एडीजी के आदेश पर एसपी ने जिलेभर के सभी थाना, कोतवालियों के हवालात के शौचालयों से टोटियां और पाइप हटवा दिएं। अब पानी के लिए बाल्टी और मग रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों कासगंज कोतवाली के हवालात के शौचालय में किशोरी को अगवा कर ले जाने के आरोपी अल्ताफ ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। प्रकरण में सियासत थमने के बाद अब अलग-अलग पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने व्यवस्था लागू की है कि हवालात के शौचालय में टोंटी और पाइप नहीं होंगे। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि जिलेभर के थानों के शौचालयों से टोंटी और पाइप हटवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें