फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: कासगंज में भाजपा के तीनों प्रत्याशी हैं करोड़पति, सबसे ज्यादा धनवान ममतेश शाक्य

Sun, 30 Jan 2022 12:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पटियाली विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य 38128926 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें से उनकी स्वयं की चल अचल संपत्ति 1,94,83,252 रुपये है।
विज्ञापन
नामांकन पत्र जमा करते ममतेश शाक्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें सबसे धनवान पटियाली के भाजपा प्रत्याशी ममतेश शाक्य हैं। पटियाली विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा प्रत्याशी 38128926 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, जिसमें से उनकी स्वयं की चल अचल संपत्ति 1,94,83,252 रुपये है। वहीं उनकी पत्नी की 1,45,00,000 की चल-अचल संपत्ति है। 

विज्ञापन

ममतेश शाक्य की पुत्री कविशा के बैंक खाते में 2091387 रुपये और पुत्री खुशी की खाते में 20,54,287 रुपये हैं। इस संपत्ति में उनके स्वयं के पास बैंक में जमा, शेयर, बीमा, एक कार, एक रायफल एवं छह तोले के जेवर, प्लॉट, कृषि भूमि तथा पत्नी के बैंक जमा, 14 तोला सोने के जेवर 600 ग्राम चांदी के जेवर, कृषि भूमि शामिल है। जबकि उनकी दोनों बेटियों पर कोई जेवर नहीं है। वे स्नातक तक शिक्षित हैं।
हरिओम 2.19 करोड़ की संपत्ति के मालिक
अमांपुर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने वाले भाजपा प्रत्याशी हरिओम वर्मा 2,19,21,218 रुपये की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें 1,99,87,770 रुपये स्वयं की और 19,33,448 रुपये पत्नी की संपत्ति शामिल है। जिसमें उनके बैंक बैलेंस, जीवन बीमा, स्कार्पियों, दो ट्रेक्टर, जेसीबी, दो बाइक, 11 तोले सोना, कृषि भूमि, आवासीय भवन एवं पत्नी के पास बैंक जमा, 30 तोले सोना एवं 500 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। वे इंटर तक शिक्षित हैं। 
विज्ञापन


कासगंज से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह 2,43,26,701 की संपत्ति के मालिक हैं। जिसमें उनका बैंक बैलेंस एक कार, 10 ग्राम सोना कृषि भूमि, आवासीय प्लाट वाणिज्य भवन आदि शामिल है। उनके आश्रितों पर कोई संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने 11 वीं क्लास तक शिक्षा हासिल कर रखी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें