फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे 50 माइल स्टोन के पास युवक का शव मिला है। प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एक्सप्रेस वे पर 50 किलोमीटर पर एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा है। जब थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो शव एक्सप्रेस वे पर पड़ा था और उसके सिर में गंभीर चोट थी। सड़क पर खून बिखरा था। प्राथमिक जांच में पूरा मामला दुर्घटना से जुड़ा लग रहा है। युवक की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें