फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ने गाजियाबाद को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ ने गाजियाबाद को हराकर क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन

टूंडला। हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एमके एलेवन अलीगढ़ और यूपी डीएसए गाजियाबाद के बीच मैच खेला गया। अलीगढ़ ने गाजियाबाद को 44 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच अलीगढ़ के बल्लेबाज नयन भारद्वाज रहे।
रेलवे के कंपनी बाग मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एमके इलेवन अलीगढ़ के कप्तान नयन भारद्वाज ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। बल्लेबाज नयन भारद्वाज ने 53 रन और केशव ने 32 रन का योगदान दिया। यूपी डीएसए गेंदबाज चिंटू और दिवाकर ने 3-3 विकेट तथा विमल व कैलाश ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में यूपी डीएसए की पूरी टीम मात्र 15 ओवर में 104 रन ही बना सकी। बल्लेबाज चिंटू ने 46 रन का योगदान दिया। एमके एलेवन के गेंदबाज कुनाल ने चार, नयन ने दो विकेट लिए। इस तरह एमके इलेवन ने 44 रन से मैच जीता और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हनुमंत बघेल रहे। आयोजन डीके दीक्षित ने बताया कि शनिवार को उपाध्याय एलेवन आगरा और फिरोजाबाद के मध्य मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट अध्यक्ष अजयराज दीक्षित, संजीव दीक्षित, मयंक भटनागर, अरविंद सिंह, प्रेम सागर, लल्ला, जावेद अली, संजय मेवाती, दीपा सैनी, सूरज मेवाती, नेहरू शंखवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें