फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल में अखिलेश ने किया वादा: जिस कॉलेज में पढ़े मुलायम, सपा सरकार आने पर उसे बनाएंगे विश्वविद्यालय

Mon, 31 Jan 2022 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

करहल के जैन इंटर कॉलेज में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा ग्रहण थी। इस कॉलेज में उन्होंने शिक्षण कार्य भी किया। करहल से नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव ने वादा किया कि सपा सरकार आने पर जैन इंटर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में सोमवार को करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल को लेकर बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का काम करेंगे। यह वही कॉलेज है जहां से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने न केवल शिक्षा ली बल्कि शिक्षण कार्य भी किया।

विज्ञापन

 सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे अखिलेश ने भाजपा पर खुलकर हमला बोला। करहल से जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जो भी प्रत्याशी ले आए उसे करहल की जनता ऐतिहासिक वोटों से हराएगी। इसके साथ ही किसान और नौजवानों के मुद्दों पर भी अखिलेश ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे और नौजवानों को रोजगार देने का मुद्दा उठाया। 

भाजपा सरकार पर निशाना साधा

अखिलेश ने कहा कि किसानों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हुआ तो वहीं रोजगार मांगने वाले नौजवानों का भी अपमान हुआ। सपा सरकार आई तो नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा के प्रचार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री थूक लगाकर पर्चा बांट रहे हैं। इससे कोरोना का खतरा है और आचार संहिता का उल्लंघन भी है। 

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को भाजपा ने पहले ही घर भेज दिया है। वहीं भाजपा अब तक 99 अपराधियों को टिकट दे चुकी है, ऐसे में शतक पूरा करने में भाजपा को संकोच क्यों हो रहा है? अखिलेश के नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव, करहल से मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव भी मौजूद रहे। 

बड़े अधिकारी ले रहे कर्मचारियों के वोटर कार्ड 

अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी किए जाने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि सुनने में आया है कि बड़े अधिकारी अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों का वोटर कार्ड ले रहे हैं। इससे कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में मतदान का दबाव बनाया जा रहा है। 

चुनाव आयोग पर नरम रहा रुख

विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने प्रदेश की मशीनरी से लेकर भाजपा तक सबको अपने बयान में निशाने पर लिया। लेकिन चुनाव आयोग की बात पर हर बार रुख नरम ही रहा। मतगणना में इस बार टेबल बढ़ाए जाने की मंशा पर जब सवाल पूछा गया तो अखिलेश ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ऐसा किया जा रहा है। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें