फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय यात्रा: अखिलेश बोले-'नफरत करने वालों को भी मोहब्बत सिखा देता है, ये आगरा है जनाब, दिलों को मिला देता है'

Sun, 25 Feb 2024 04:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Bharat Jodo Nyay Yatra in UP : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि'नफरत करने वालों को भी मोहब्बत सिखा देता है, ये आगरा है जनाब, दिलों को मिला देता है'। 
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजित हुई। इसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने शायराना अंदाज में भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि आगरा मोहब्बत की नगरी है। यहां से पूरे देश में मोहब्बत का संदेश जाना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश ने आगरा में भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा दिया। कहा कि भाजपा पेपर लीक करने वाली पार्टी है। इनके नेता देश में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं है। जवान डिग्री जलाने को मजबूर हैं। यह किसानों के लिए काले कानून लेकर आते हैं। अब भाजपा की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत टेड़ी बगिया से हुई। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी अलीगढ़ से होते हुए आगरा पहुंचे। वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी इसमें हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचे। ऐसे में टेड़ी बगिया पर समाजवादियों ने होर्डिंग और बैनर से पूरा मार्ग पाट दिया। यात्रा राहुल गांधी की है, लेकिन रंग समाजवादी का खिला-खिला नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें