किरावली मृतक राजेश सारस्वतनिवासी मिढाकुर 54का फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
किरावली। मलपुरा के गांव मिढ़ाकुर निवासी वायुसेना में जेसीओ राजेश सारस्वत (54) का बंगलूरू में बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार देर रात उनका पार्थिव शरीर आगरा एयरफोर्स परिसर में लाया गया। यहां वायु सेना के जवानों ने उन्हें पूरे सम्मान के साथ सलामी दी।
इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया। यहां काफी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पुत्र मोहित सारस्वत ने दी। उनकी एक बेटी भी है। संवाद