फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बैठक में अकेली बैठी रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सिंचाई बंधु बैठक से 40 माननीय गैर हाजिर...मैडम नाराज

Wed, 14 Jul 2021 12:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि जिले में एक महीने से नहरें सूखी पड़ी हैं। रोस्टर में 500 क्यूसेक जल आवंटन है, लेकिन आगरा को पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूखी नहर, सिंचाई संकट और बर्बाद होती फसलों को लेकर माननीय गंभीर नहीं हैं। मंगलवार को जिला स्तरीय सिंचाई बंधु बैठक में 65 से अधिक जनप्रतिनिधियिों व विभागीय अधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया अकेली बैठी रहीं। 40 माननीय गैर हाजिर रहे। इससे नाराज अध्यक्ष ने सभी माननीय को अगली बैठक  में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने सोमवार को शपथ ली थी। मंगलवार को उन्होंने पहली बैठक की। किसानों की सिंचाई समस्याओं पर चर्चा की गई। सबसे बड़ी नाराजगी 40 से अधिक ब्लॉक प्रमुख, पंचायत सदस्य, विधायक व अन्य माननीयों की गैर हाजिरी को लेकर रही। बैठक में सूखी नहर और रोस्टर के मुताबिक पानी नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। तृतीय सिंचाई मंडल अधीक्षण अभियंता व यमुना कमांड के मुख्य अभियंता को कड़ा पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। 

डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि जिले में एक महीने से नहरें सूखी पड़ी हैं। रोस्टर में 500 क्यूसेक जल आवंटन है, लेकिन आगरा को पानी नहीं मिल रहा। उन्होंने सिंचाई अधिकारियों को नियमित नहरों को चलाने व आवंटन के अनुरूप जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में पांच सिंचाई नलकूप खराब पड़े होने पर उन्हें तीन दिन में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुबह 11.15 बजे से दोपहर एक बजे तक चली बैठक में नहरों की सफाई, नहर कटिंग पर रोक लगाने, कुलावों की व्यवस्था व सिंचाई शुल्क पर चर्चा की गई। जिले में सिंचाई नि:शुल्क है। सिंचाई शुल्क की भरपाई विभाग किसानों की जगह शासन से करता है। बैठक में लोअर खण्ड के सहायक अभियता भूपेन्द्र कुमार, नाहर सिंह, विजय कुमार, वरिष्ठ जल लेखाकार प्रकाश कौशिक, अधिशासी अभियंता नलकूप अरुण निखरा, अपर जिला कृषि अधिकारी अजय कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


श्री पारस अस्पताल पर बदले सुर: डीएम बोले- नहीं दी क्लीनचिट, पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र

  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें