कम फीस का विकल्प होना चाहिए
ओल्ड विजय नगर निवासी मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि सरकारी कॉलेज और विवि की फीस को लेकर समस्या नहीं है। लेकिन यहां दाखिल तभी होता है जब मेरिट में नाम आ जाए। निजी कॉलेजों में भी विद्यार्थियों के पास कम फीस देने का विकल्प होना चाहिए।
आधी से ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए
कमला नगर की गरिमा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि वित्त मंत्री उन लड़कियों के लिए विशेष सुविधाएं दें जो शुरुआत से सरकारी स्कूलों में पढ़कर आगे निकली हैं। उनको फीस में आधी से ज्यादा सब्सिडी मिलनी चाहिए।
शिक्षा के बजट को भी बढ़ाएं
कमला नगर मुस्कान छाबड़िया ने कहा कि आईटी के क्षेत्र में ज्यादातर युवा जाना चाहता है। लेकिन कॉलेजों की फीस काफी ज्यादा है। कॉलेजों की संख्या भी कम है। वित्त मंत्री शिक्षा के बजट को भी बढ़ाएं।