फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाने वाली भाजपा नेता का मेडिकल से इनकार

Wed, 18 Oct 2017 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
- फोटो : google
विज्ञापन
आगरा में अपने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज कराने वाली भाजपा की महिला पदाधिकारी ने मेडिकल कराने से साफ इनकार कर दिया है। उसने पुलिस से कहा है कि चाहे कोई कार्रवाई हो या न हो, वह मेडिकल नहीं कराएगी। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी उसके पति को छोड़ दिया है। मुकदमे के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया था। उसने पत्नी के खिलाफ चोरी और मारपीट का केस दर्ज कराया है।

बता दें कि आगरा के सिकंदरा में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने पति के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, बंधक बनाने और अप्राकृतिक यौन शोषण की धाराओं में केस दर्ज कराया था। सिकंदरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अभी जारी

मंगलवार को भाजपा की पीड़ित नेता ने मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में भाजपा और संघ के कुछ नेता समझौता कराने के प्रयास में लगे हैं। पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। थाना तक भी मामला पहुंचा था लेकिन बाद में समझौता करा दिया गया।

यौन शोषण की पीड़ित महिला के खिलाफ उसके पति ने चोरी का केस दर्ज कराया था। सिकंदरा थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। महिला ने मेडिकल परीक्षण से इनकार कर दिया। इसलिए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच अभी जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें