डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने नए सत्र से प्रवेश के बाद छात्रों के लिए कॉलेज बदलने की व्यवस्था शुरू की है। इसमें 15 दिन में प्रवेश रद्द कराने का प्रार्थनापत्र देने पर 90 फीसदी और महीनेभर की अवधि में 70 फीसदी शुल्क वापस मिलेगा। अब तक प्रवेश लेने के बाद दूसरे कॉलेज में पढ़ने पर छात्रों को शुल्क वापस नहीं होता था।
विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध 575 कॉलेजों और आवासीय संस्थानों में 2025-26 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्नातक और परास्नातक की निजी कॉलेजों में 2,47,937 और विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में 4,758 सीटें हैं।