आगरा कॉलेज के बीएससी के छात्र अनुज तोमर ने वर्ष 2024 में छठे सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। परिणाम में छात्र को रिसर्च प्रोजेक्ट में नॉट क्वालिफाइड कर दिया। जबकि छात्र परीक्षा में शामिल हुआ था। कॉलेज में शिकायत के बाद छात्र के प्रोजेक्ट अंक बंद लिफाफे में एक महीने पहले विश्वविद्यालय भेज दिए गए। इसके बाद भी की मार्कशीट अपडेट नहीं की गई। छात्र का कहना है कि गोपनीय से परीक्षा और हेल्प डेस्क के चक्कर कटवाए जा रहे है। हेल्प डेस्क पर विवि कर्मचारी विशाल दीप ने कहा कि प्रोजेक्ट अंक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में मिलेंगे वहां जाकर संपर्क करें। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में संपर्क किया तो वहां से भी वापस लौटा दिया गया। प्रतिदिन ऐसे दर्जनों छात्र-छात्राएं विवि के चक्कर काटकर मायूस होकर वापस लौट जाते है।
ये भी पढ़ें - UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान
मूल अंकतालिका में कर दिया फेल
छात्र आगरा कॉलेज विशाल बॉथम ने बताया कि वर्ष 2021-22 में आगरा कॉलेज से बीएससी किया था। फाइनल के परिणाम में ऑनलाइन मार्कशीट में द्वितीय स्थान था। जब कॉलेज से ओरिजनल मार्कशीट मिली तो उसमें फेल कर दिया गया। कई साल से विवि के चक्कर लगा रहा हूं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें - UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम
समस्या का होगा समाधान
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि वर्तमान में प्रयोगात्मक परीक्षा के प्रभारी को दूसरे विभाग में बैठना पड़ रहा है। इस वजह से मार्कशीट में सुधार नहीं हो पा रहा है। छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान कराया रहा है।