फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति-13: अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखेंगी ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी

Mon, 23 Aug 2021 10:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

शिक्षिका हिमानी दृष्टिबाधित हैं। जब वह 15 वर्ष की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के साथ आगरा की हिमानी - फोटो : विज्ञप्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी की शिक्षिका हिमानी बुंदेला केबीसी-13 (कौन बनेगा करोड़पति) में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर दिखेंगी। केंद्रीय विद्यालय-1 में गणित की शिक्षिका हिमानी दृष्टिबाधित हैं। इस एपिसोड का प्रसारण सोनी टीवी पर 30 अगस्त को होगा। इसे लेकर हिमानी व उनके परिवारीजन बहुत उत्सुक हैं। 

विज्ञापन


राजपुर चुंगी निवासी हिमानी बुंदेला ने बताया कि वह टीवी पर खुद को देखना चाहती थी। बचपन में रीयलिटी शो पसंद थे। नौ साल की उम्र से ही केबीसी देखना शुरू किया। तभी निश्चय किया था कि एक दिन इसी शो का हिस्सा बनना है। दोस्तों से कहती थी कि अमिताभ बच्चन से मिलना है।

15 वर्ष में खोई थी रोशनी
हिमानी के पिता विजय बुंदेला ने बताया कि जब हिमानी 15 वर्ष की थीं तो एक हादसे में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टर बनने का सपना देखने वालीं हिमानी को भविष्य अंधकार में डूबता नजर आया। परिजनों के साथ ने हिम्मत बढ़ाई। ग्रेजुएशन और इसके बाद बीएड करने के बाद केंद्रीय विद्यालय में सलेक्शन हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिछले पांच साल से करा रहीं थीं लगातार पंजीकरण
हिमानी ने बताया कि वह पिछले पांच साल से लगातार केबीसी में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कर रही थी। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में केबीसी से कॉल आया। एक बार तो भरोसा ही नहीं हुआ। पहले दो बार तो मैंने कॉल ही कट कर दिया था, लेकिन जब तीसरी बार कॉल आया तो रिसीव किया। 

उन्होंने कहा कि मेरा जो बचपन का सपना था, अब वह पूरा होने वाला था। वह पल भी आ गया जब मैं महानायक के सामने हॉट सीट पर बैठी। उस पल को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, बस इतना कह सकती हूं कि मेरा बचपन का सपना था, जो पूरा हो गया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें