आगरा। आयुष्मान पखवाड़ा में गोल्डन कार्ड बनवाने में आगरा प्रदेश के टॉप 10 शहरों में भी जगह नहीं बना पाया। 15 दिन के विशेष अभियान में ताजनगरी में 10 हजार ही कार्ड बनाए जा सके हैं। 27 हजार से अधिक कार्ड बनवाकर बिजनौर प्रदेश में अव्वल रहा है।
ताजनगरी में 1.72 लाख परिवारों के 877550 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इसमें से अभी तक 1.85 लाख लोगों के कार्ड बनाए जा सके हैं। कार्ड बनाने में देरी पर बीते 26 जुलाई से 10 अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा में शिविर लगाकर करीब 10 हजार लोगों के ही कार्ड बनाए जा सके। जबकि कोटेदारों के यहां भी शिविर लगाए जाने थे, लेकिन इनके यहां शिविर नहीं लगे, इस कारण भी कार्ड कम ही बने।
पखवाड़ा में सबसे ज्यादा गोल्डन कार्ड बनवाने वाले टॉप 10 जिले
27598: बिजनौर
19013: प्रयागराज
18753: प्रतापगढ़
17089: अलीगढ़
17039: फतेहपुर
16407: अयोध्या
15791: सहारनपुर
14599: सीतापुर
13655: शाहजहांपुर
13627: महाराजगंज