फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक सेवा में भी आगरा व आसपास के युवा बढ़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) आगरा में स्थापित हो। इससे आगरा के युवाओं का न्यायिक सेवा में रुझान बढ़ेगा। यह बात शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता और आगरा बार एसोसिएशन व कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों ने कही।
विज्ञापन

आगरा बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि एनएलयू आगरा के लिए जरूरी है। यदि यूनिवर्सिटी की स्थापना यहां होती है तो आसपास के जिलों के छात्रों को भी लाभ मिलेगा। उनको विधि की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना होगा। यहीं सुलभ और उच्चस्तरीय शिक्षा मिलेगी। युवाओं का रुझान विधि की पढ़ाई के प्रति बढ़ेगा। घर पर रहते हुए पढ़ाई का अवसर उपलब्ध होने से क्लैट की तैयारी करने वालों की संख्या भी बढ़ेगी। युवाओं को न्यायिक सेवा में जाने के अवसर मिलेंगे। आगरा का नाम रोशन होगा। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
एनएलयू और हाईकोर्ट बेंच आगरा में ही स्थापित होने का यह सही अवसर है। केंद्रीय कानून राज्यमंत्री के रूप में प्रो. एसपी सिंह को पाकर आगरा गौरवान्वित है। उनके प्रयास से यहां के लोगों की इच्छा जरूर पूरी होगी। पूरे देश के छात्र यहां कानून की शिक्षा ग्रहण करेंगे। -करतार सिंह भारतीय, अधिवक्ता (पूर्व डीजीसी, क्राइम)
विज्ञापन

आगरा एनएलयू के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। तमाम उद्योग धंधे समाप्त हो चुके हैं। सरकारी कार्यालय भी अन्य जिलों में स्थानांतरित किए जा चुके हैं। यहां एनएलयू बनता है तो आगरा कानून के क्षेत्र का केंद्र बन जाएगा। इसका ऐतिहासिक महत्व बढ़ेगा। -अचल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता
एनएलयू की स्थापना में राज्य सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। राज्य सरकार को पहले इसके लिए एक्ट फिर एक समिति बनानी होगी, जिसमें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी शामिल करना होता है। जमीन व धन भी राज्य सरकार मुहैया कराती है। -प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष, यूपी बार काउंसिल
एनएलयू के आगरा में स्थापित होने से युवाओं को घर पर रहते हुए विधि की अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। विधि शिक्षा का स्तर ऊंचा हो जाएगा। अभी बाहर रहकर पढ़ाई करने का खर्च उठाना भारी पड़ता है। उनकी बचत होगी। शहर का आर्थिक रूप से भी विकास होगा। -अमीर अहमद, पूर्व महामंत्री, कलक्ट्रेट बार
आगरा में एनएलयू की स्थापना बेहद जरूरी है। आगरा और आसपास के तमाम युवा क्लैट पास करने के बाद दूरी और अधिक खर्च की वजह से विभिन्न शहरों में पढ़ाई करने के लिए नहीं जा पाते। यहां यूनिवर्सिटी बनने से क्लैट की तैयारी करने वालों की संख्या बढे़गी। -प्रकाश नारायण शर्मा, पूर्व सचिव, आगरा बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें