फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव दयाल का तबादला, रवि कुमार एनजी होंगे आगरा के नए डीएम

Sat, 23 Jun 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आईएएस अफसर गौरव दयाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
आगरा के जिलाधिकारी गौरव दयाल का तबादला हो गया है, उनके स्थान पर उन्नाव के जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी को आगरा के जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। रवि कुमार आगरा में सीडीओ रह चुके हैं। 
विज्ञापन


गौरव दयाल को पर्यटन विकास निगम का निदेशक बनाकर लखनऊ भेजा गया है। गौरव दयाल ने आगरा के जिलाधिकारी पद पर अगस्त 2016 में ज्वाइन किया था। अपने कार्यकाल के दौरान निर्विवाद रहे। 

लेकिन हाल के महीनों में फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल ने उनके ऊपर कई आरोप जड़े थे और उनकी शिकायत भी की थी हालांकि तब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


उन्नाव के जिलाधिकारी पद पर तैनात रहे रवि कुमार एनजी आगरा में सीडीओ रह चुके हैं। उनका कहना है कि शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। सरकारी योजनाओं को पात्रों तक त्वरित गति से पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें