फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की विदाई के बाद भाई के साथ हुआ ये हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 23 Jun 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में बहन की शादी के बाद भाई सड़क हादसे का शिकार हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक बहन की विदाई के बाद बाजार जा रहा था। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

कागारौल के गांव सोनगा का रहने वाला 26 वर्षीय योगेंद्र पुत्र लाखन ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उसकी बहन आरती की शादी थी। शुक्रवार को विदाई की गई। योगेंद्र शादी में आया सामान लेकर बाइक से बाजार जा रहा था। 
विज्ञापन


रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। उसे नामनेर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर के चालक को पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें