फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला: पुलिस ने कब्जे में लिए टोल के सीसीटीवी फुटेज

Mon, 17 May 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मथुरा निवासी चांदी कारोबारी बिहार के कटिहार से लौट रहे थे। चांदी के जेवरात की बिक्री के 43 लाख रुपये रखे थे। आगरा के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर वाणिज्यकर के अधिकारियों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोक लिया था। आरोप है कि जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में 43 लाख रुपये लूट लिए थे। 
विज्ञापन
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्यकर कार्यालय में लाकर मथुरा के चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने विवेचना में साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने फतेहाबाद टोल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। इसमें अधिकारियों की गाड़ी और व्यापारी नजर आया है। इसके अलावा कॉल डिटेल और लोकेशन भी चेक की जा रही है। उधर, आरोपी अधिकारी और अन्य भूमिगत हो गए हैं।  
विज्ञापन


मथुरा के गोविंद नगर निवासी चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल 30 अप्रैल को चालक के साथ गाड़ी से बिहार के कटिहार से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी में एक थैले में चांदी के जेवरात की बिक्री के 43 लाख रुपये रखे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा पर मिले वाणिज्यकर के अधिकारियों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोक लिया था। आरोप है कि जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में 43 लाख रुपये लूट लिए थे। 

मामले में कारोबारी ने लोहामंडी थाना में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें अमानत में खयानत, धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में केस में लूट और भ्रष्टाचार की धारा लगाई थी। आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और प्राइवेट गाड़ी चालक दिनेश कुमार के रूप में हुई थी। मुकदमे में आरोपियों के नाम बढ़ने के बाद पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फतेहाबाद टोल पर व्यापारी को रोका गया था। इसलिए टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसमेें वाणिज्यकर अधिकारियों की गाड़ी नजर आ रही है। व्यापारी की गाड़ी भी दिख रही है। इस पर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया। आरोपियों की मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल भी ली जा रही है। यह अहम साक्ष्य होगा। आरोपी अधिकारी और अन्य भूमिगत हो गए हैं।  

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि विवेचना में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों के बारे में जानकारी के लिए पुलिस टीम लगी है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। आरोपियों की मोबाइल की लोकेशन भी चेक की जा रही है, जिससे इनको अहम साक्ष्य बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं को करना होगा इंतजार, 22 मई तक का स्लॉट बुक
ये भी पढ़ें: कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला : वाणिज्य कर अधिकारी भूमिगत, तलाश कर रही पुलिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें