फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: पुलिस को 7 साल से दे रहा था चकमा, 50  हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा; पैर में लगी गोली

Mon, 04 Sep 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने 7 साल से फरार इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग  के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास के पास मलपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अपराधी सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वह 7 साल से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था। उस पर 6 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Piles: इन चीजों का सेवन दे रहा बवासीर का दर्द, 2 घंटे लगातार न बैठें; 16 साल की उम्र है तो भी न करें नजर अंदाज

 

मुखबिर से मिली थी सूचना 

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि देर शाम पुलिस व सर्विलांस टीम से सूचना मिली थी कि सुरजीत रोहता नहर होते हुए मलपुरा की ओर जा रहा है। चेकिंग के दौरान मलपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने एक बाइक सवार को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोकने की कोशिश की। इस पर उसने तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में सुरजीत के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादी के 17 साल बाद पत्नी को पसंद आया दूसरा धर्म, पति ने किया विरोध तो बोली- इसमें है बहुत सुकून
विज्ञापन

 

तमंचा भी हुआ बरामद 

50 हजार के इनामी बदमाश सुरजीत सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस को 1 तमंचा, 1 बाइक और दो कारतूस बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें -  प्यार के बदले मिली मौत: प्रेमिका के घर गया था युवक, बोलेरो में लौटकर आई लाश; एक गलती से खुल गया कत्ल का राज
 

दर्ज हैं ये मुकदमे 

मलपुरा के बाद गांव निवासी रामप्रकाश पर 9 सितंबर, 2016 को जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें सुरजीत ने गोली मारी थी। मामले में जानलेवा हमला व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार चल रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें