पुलिस कमिश्नर ने बताया कि होली पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। थाना प्रभारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, एसपी यातायात अरुण चंद, मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त एसीएम व एसडीएम मौजूद रहे।
आईं 24 शिकायतें, समाधान केवल एक का
तहसील फतेहाबाद में डीएम नवनीत सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। एक शिकायत का निस्तारण किया गया। अन्य को तय समय में निस्तारित करने के आदेश दिए गए। समाधान दिवस पर एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय, तहसीलदार आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।