फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आगरा में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब, डीजल 90 पार, जानिए आज के दाम

Mon, 04 Oct 2021 10:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आम जनता को महंगाई से राहत मिलती दिख नहीं रही है। आगरा में तीन दिनों में पेट्रोल की कीमत में 1.18 रुपये और 2.18 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। आगरा में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है। शहर के फिलिंग स्टेशनों पर सोमवार को पेट्रोल 99.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.90 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। तीन दिनों में पेट्रोल की कीमत में 1.18 रुपये और 2.18 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। एक अक्तूबर को पेट्रोल 98.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.72 रुपये प्रति लीटर बिका था। 

विज्ञापन


रविवार को सीएनजी के बढ़े थे दाम 
आगरा में रविवार से सीएनजी (संपीडित प्राकृतिक गैस) के दामों में भी 4.65 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। अब सीएनजी 68.10 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अभी तक आगरा में इसके दाम 63.45 रुपये प्रति किलोग्राम था।

ऐसे जानें आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां चेक करें- https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
 

विज्ञापन

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

अमर उजाला वेबिनार: साइबर ठगों से बचना है तो रहना होगा जागरूक, विशेषज्ञों ने दी जानकारी, ये बरतें एहतियात

इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें