फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पंचायत चुनाव: 15 ब्लॉक में पिछड़ों की 49 फीसदी आबादी, जानिए आरक्षण में मिली कितनी भागीदारी

Tue, 02 Mar 2021 03:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। 15 ब्लॉक में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग की 49.42 फीसदी आबादी है। 2021 पंचायत चुनाव में उन्हें चार प्रमुख के पद आरक्षित करते हुए 26.6 फीसदी हिस्सेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया है। 15 ब्लॉक प्रमुख के पदों में 6 पद अनारक्षित हैं। चार पिछड़ा वर्ग को मिले हैं जबकि तीन अनुसूचित वर्ग के लिए हैं। दो ब्लॉक प्रमुख पदों पर सिर्फ महिला प्रत्याशियों का चुनाव होगा। इस तरह 15 ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण जारी हुआ है। 690 ग्राम पंचायतों में 2011 जनगणना में कुल पंचायत चुनाव में 25,09814 जनसंख्या थी। 

पंचायत चुनाव: आगरा में आरक्षण की अंतिम सूची जारी, देखिए क्या है पूरी व्यवस्था
विज्ञापन


इनमें सबसे बड़ी आबादी पिछड़ा वर्ग 12,40142 है। दूसरे नंबर पर सामान्य वर्ग 7,06275 और तीसरे नंबर पर 5,61775 अनुसूचित वर्ग की आबादी है। पिछड़ी वर्ग को आबादी के अनुपात में 26.6 फीसदी आरक्षण मिला है। 22.38 फीसदी कुल आबादी के अनुपात में अनुसूचित जाति को 20 फीसदी आरक्षण मिला है। 40 फीसदी पद अनारक्षित हैं। जनगणना में महिला आबादी का कुल आंकड़ा अप्राप्त है, लेकिन 13.4 फीसदी यानी 2 सीटें महिलाओं के आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। आरक्षण पर आपत्तियों के लिए समय दिया है। 15 ब्लॉक में 6 पद अनारक्षित हैं। यहां सामान्य वर्ग व कोई भी अन्य वर्ग से चुनाव लड़ सकता है। एससी वर्ग के लिए 3 सीटें हैं। इनमें एक महिला एससी के लिए है। चार ओबीसी और 2 महिला पद आरक्षित हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम प्रभु एन सिंह ने सोमवार रात 12 बजे प्रधान पदों के लिए ग्राम वार आबादी के अनुपात में आरक्षण जारी किया। इसमें 51 जिला पंचायत, 1257 क्षेत्र पंचायत और 9180 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद शामिल हैं।ग्राम पंचायतों में प्रधानों के आरक्षण पर रार शुरू हो गई है।

अंतिम सूची जारी करते हुए जिला प्रशासन ने 6 दिन यानी 8 मार्च तक आपत्तियां मांगी हैं। 8 से 10 दिन में इनका निस्तारण होगा। 17 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी। दूसरी तरफ अकोला में बल्हेरा, बाह में रुदमुली और बिचपुरी के टपरा ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने आरक्षण में प्रशासन पर गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं।

15 ब्लॉक की कुल आबादी- 2509814 
पिछड़ा वर्ग आबादी- 1240142 (49.42 फीसदी)- आरक्षण- 26.60 फीसदी- 4 पद
अनुसूचित वर्ग आबादी- 5,61775 (22.38 फीसदी)- आरक्षण- 20 फीसदी- 3 पद
सामान्य वर्ग आबादी- 706275 (28.19 फीसदी)- अनारक्षित 40 फीसदी- 6 पद
सिर्फ महिलाओं के लिए- आंकड़े प्रथक नहीं-       आरक्षण- 13.40 फीसदी- 2 पद
अन्य अनुसूचित जनजाति की आबादी- 1172
(आबादी 2011 की जनगणना के आधार पर)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें