आगरा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। 15 ब्लॉक में सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग की 49.42 फीसदी आबादी है। 2021 पंचायत चुनाव में उन्हें चार प्रमुख के पद आरक्षित करते हुए 26.6 फीसदी हिस्सेदारी दी गई है।
ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर किया है। 15 ब्लॉक प्रमुख के पदों में 6 पद अनारक्षित हैं। चार पिछड़ा वर्ग को मिले हैं जबकि तीन अनुसूचित वर्ग के लिए हैं। दो ब्लॉक प्रमुख पदों पर सिर्फ महिला प्रत्याशियों का चुनाव होगा। इस तरह 15 ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण जारी हुआ है। 690 ग्राम पंचायतों में 2011 जनगणना में कुल पंचायत चुनाव में 25,09814 जनसंख्या थी।
पंचायत चुनाव: आगरा में आरक्षण की अंतिम सूची जारी, देखिए क्या है पूरी व्यवस्था
इनमें सबसे बड़ी आबादी पिछड़ा वर्ग 12,40142 है। दूसरे नंबर पर सामान्य वर्ग 7,06275 और तीसरे नंबर पर 5,61775 अनुसूचित वर्ग की आबादी है। पिछड़ी वर्ग को आबादी के अनुपात में 26.6 फीसदी आरक्षण मिला है। 22.38 फीसदी कुल आबादी के अनुपात में अनुसूचित जाति को 20 फीसदी आरक्षण मिला है। 40 फीसदी पद अनारक्षित हैं। जनगणना में महिला आबादी का कुल आंकड़ा अप्राप्त है, लेकिन 13.4 फीसदी यानी 2 सीटें महिलाओं के आरक्षित की गई हैं।