फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दुकान में घुसकर लूट की कोशिश, विरोध पर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, लुटेरे फरार

Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। ग्राहक बनकर दुकान में घुस तीन बदमाशों ने लूट के विरोध पर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
आगरा: युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग स्थित प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्यूमीनियम की दुकान में शुक्रवार रात को बाइक से आए तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। कर्मचारी साहस दिखाते हुए दो बदमाशों से भिड़ गया। दोनों को घसीटते हुए दुकान से बाहर ले आया। इस पर तीसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने पर हंगामा किया। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि पुलिस दस मिनट में मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एत्मादपुर निवासी वीर बहादुर उर्फ भूरा की कालिंदी विहार में सौ फुटा मार्ग पर राधिका प्लाईबोर्ड एंड ग्लास एल्यूमीनियम के नाम से शोरूम है। यहां पर शुक्रवार को मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी सुशील चौहान (32) पुत्र राजपाल चौहान काम करने आया था। वह दयालबाग में रह रहा था।

वीर बहादुर ने पुलिस को बताया कि उनके पास माल आने वाला था। इसलिए सुशील को दुकान पर रोक रखा था। रात तकरीबन 10:30 बजे दुकान पर एक बाइक पर तीन बदमाश आए। इनमें से दो बाइक से उतरकर अंदर आ गए। उन्होंने सामान दिखाने को कहा। इस पर वीर बहादुर सामान निकालने लगे। तभी बदमाशों ने गल्ले में रखे रुपये देने को कहा। उन्होंने विरोध किया तो धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाश गल्ला खोलने का प्रयास करने लगे। 

विज्ञापन

बदमाशों से भिड़ गया था सुशील
वीर बहादुर ने शोर मचा दिया। इस पर दुकान में बैठा सुशील बदमाशों से भिड़ गया। उसने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। वह बदमाशों को घसीटता हुआ बाहर की तरफ ले गया। उसकी बदमाशों ने गुत्थमगुत्था शुरू हो गई। तभी तीसरा बदमाश आया। उसने सुशील के सीने में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने एक और गोली चलाई। इसके बाद भाग गए। 

कर्मचारी को वीर बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार और सीओ छत्ता दीक्षा सिंह पहुंच गईं। पुलिस ने छानबीन की। मगर, बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन बदमाशों के चेहरे साफ नहीं आ सके। वह मास्क भी लगाए थे। यह भी पता नहीं चल सका कि वो किस तरफ भागे थे।

काफी देर तक दुकान में पड़ी रही लाश
स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी देर से सुशील की लाश दुकान में पड़ी थी। इस पर क्षेत्रीय विधायक रामप्रताप सिंह चौहान को जानकारी दी। उन्होंने फोन करके अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन

परिचित महिला ने रखवाया था सुशील
दुकान मालिक वीर बहादुर ने पुलिस को बताया कि एक परिचित महिला ने सुशील को नौकरी पर रखवाया था। इस पर वो पहले ही दिन काम पर आया था। रात में माल आना था, इसलिए दुकान पर बैठे हुए थे। उसने बदमाशों को पकड़ने में तत्परता दिखाई। क्या पता था कि बदमाश गोली मार देंगे। सुशील की मौसी कालिंदी विहार में रहती हैं। 

एसएसपी मुनिराज जी. ने कहा कि तीन बदमाशों ने दुकान में लूट का प्रयास किया। सुशील चौहान बदमाशों से भिड़ गया था। इस पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें