फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा नगर निगम: मेयर का सख्त रुख, अब पार्षदों को मिलेंगे लैपटॉप; स्मार्ट तरीके से कर सकेंगे काम

Tue, 08 Apr 2025 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेयर ने नाराजगी जताई तो पार्षदों को लैपटॉप मिलने का रास्ता साफ हो गया। जो लैपटॉप अब तक धूल फांक रहे थे, वे पार्षदों को वितिरत किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पार्षदों के लिए लैपटॉप की खरीद होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा रहा था। महापौर हेमलता दिवाकर की नाराजगी के बाद अब मंगलवार से पार्षदों को लैपटॉप का वितरण किया जाएगा। इसका प्रयोग नगर निगम से संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी


 

इसलिए दिए जानें हैं लैपटॉप
नगरायुक्त के मुताबिक पूर्वाह्न 11 बजे सदन कक्ष में लैपटॉप का वितरण होगा। नगर निगम सदन में पार्षदों को लैपटॉप देने का प्रस्ताव पास हुआ था। नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से लेकर सड़कों, पुलिया, नाले आदि के निर्माण कार्य की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। टेंडर प्रक्रिया भी ऑनलाइन है।

ये भी पढ़ें -  UP: भीमनगरी का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, 15 अप्रैल को आ रहे हैं आगरा को मुख्यमंत्री करेंगे


 
विज्ञापन

आ चुके हैं 100 लैपटॉप
पिछले बोर्ड में पार्षदों को टैबलेट दिए गए थे, लेकिन वह कारगर नहीं रहे। लिहाजा अब लैपटॉप दिए जाएंगे। पहले स्लॉट में 50 लैपटॉप खरीदे थे लेकिन अगले 50 लैपटॉप की खरीद में करीब एक वर्ष का समय लग गया, इसलिए वितरण नहीं हो पाया था। अब नगर निगम के पास 100 लैपटॉप आ चुके हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें