फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो का नया अपडेट: शहर के ये पांच स्टेशन बनकर हो गए तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी ट्रेन

Sat, 25 Jul 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपीएमआरसी ने आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर के पांच नए स्टेशन तैयार कर लिए हैं और हाईस्पीड ट्रायल भी पूरा हो चुका है। अगस्त में ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के पहले कॉरिडोर के पांच और स्टेशन तैयार हो गए हैं। इन पर मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल भी पूरे हो गए हैं। ऐसे में अगस्त में आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसी के साथ कानपुर मेट्रो ट्रेन का भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार


मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी और आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन बन गया है। आईएसबीटी स्टेशन पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इन पांचों स्टेशनों पर मेट्रो के हाईस्पीड ट्रायल भी पूरे हो गए हैं। इसके बनने से ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। एसएन में भी स्टेशन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात
विज्ञापन



ऐसे ही राजामंडी स्टेशन को रेलवे स्टेशन से भी जोड़ दिया है। आईएसबीटी स्टेशन से बस अड्डा भी जुड़ गया है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया के पहला कॉरिडोर के पांच स्टेशन तैयार हो चुके हैं। अगस्त में मेट्रो ट्रेन चलने की संभावना है। प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से तिथि का इंतजार है। अगले महीने कानपुर और आगरा मेट्रो का एक साथ शुभारंभ होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें -  गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे


जल संरक्षण कर मेट्रो के कार्यों में उपयोग
यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन और पिलरों के पास वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगे हुए हैं। इससे लाखों लीटर पानी संरक्षित किया जा रहा है। यहां तक कि डिपो में बने इंटीग्रेटेड सीवेज प्लांट और एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए अपशिष्ट जल को उपचार कर ट्रेनों की धुलाई, डिपो में रखरखाव, बागवानी समेत अन्य कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। स्टेशनों के नलों में भी ये व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें -    सुभाष बाजार हादसा: नाले में समाई थी दुकान, चली गई महिला की जान; 16 दिन बाद दुकानदार और नगर निगम पर केस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें