फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुरी महोत्सव 2026: सड़क से लेकर स्ट्रीट लाइट तक बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर, जानें क्या-क्या होंगे कार्य

Sat, 25 Jul 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जनकपुरी महोत्सव 2026 को भव्य बनाने के लिए आयोजन समिति ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की। महोत्सव से पहले सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में होने वाले जनकपुरी महोत्सव 2026 को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी और समिति पदाधिकारियों ने प्रस्तावित जनकपुरी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 इस दौरान केके नगर, शिवा कुंज, विनायक नगर, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल से भावना एस्टेट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क, गणपति आशियाना आवासीय परिसर के आसपास की सड़क, महर्षि पुरम से होली पब्लिक स्कूल की ओर आने वाली मुख्य सड़क तथा नेशनल हाईवे बुलेट अड्डा से महर्षि पुरम की ओर जाने वाले मार्ग समेत पूरे क्षेत्र का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सड़कों की स्थिति, नालियों और नालों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं का आकलन किया गया। समिति ने ऐसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां महोत्सव से पहले विकास कार्य कराए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि नई सड़कों का निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, नई नालियों का निर्माण, नालों की सफाई, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थापना, विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, पेयजल और जल निकासी व्यवस्था में सुधार जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।

बैठक में ये रहे मौजूद
इसके अलावा चौराहों और प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण, पार्कों का विकास, दिशा-सूचक बोर्ड, पार्किंग व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, संतोष कटारा, संजय गोयल, मनोज बंसल, राणा सुशील सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रभाकर शर्मा, स्वामीनाथ तिवारी, डॉ. संजीव चौहान, भूपेंद्र, निमित्त पोरवाल, शिवा यादव और ठाकुर सतीश जादौन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें