फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली बाद शुरू होगा रैपुरा जाट से खंदौली के लिए तैयार हुआ शानदार बाईपास, 20 मिनट का रह जाएगा सफर

Fri, 10 Oct 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा के रैपुरा जाट से 14 किमी का हाईवे बनकर तैयार हो गया है। इस बाईपास से 30 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी बाईपास बनकर तैयार हो गया है। हाईवे से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का कार्य तेजी से चल रहा है। दिवाली के बाद उत्तरी बाईपास यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आगरा और मथुरा से खंदौली पहुंचना आसान हो जाएगा। करीब 20 मिनट में खंदौली का सफर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: दिव्यांग पति और उसकी मजबूरी...महिला के साथ कांग्रेस नेता ने किया इतना गंदा काम, पुलिस भी रह गई सन्न


 
Trending Videos

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किमी का उत्तरी बाईपास रोड बन गया है। ये मथुरा, महावन, हाथरस, सादाबाद तहसील से होकर गुजरेगा। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के चैनल नंबर 141 से जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: सोनपपड़ी और पेठा भी घटिया...दिवाली से पहले एफएसडीए ने की बड़ी कार्रवाई,  रिफाइंड और मैदा भी जब्त


 
विज्ञापन

इसके बनने से लोगों को सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स, टेढ़ी बगिया से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बनने से 31 किमी की दूरी कम हो जाएगी और लोग रैपुरा जाट से सीधे खंदौली जा सकेंगे। लोगों को इन चौराहों पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। ईंधन और समय की भी बचत होगी। पौरी और कोनिया गांव में हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने का कार्य चल रहा है। इसमें पहले चरण का कार्य पूरा हो गया है। विद्युत विभाग से जल्द से इसके कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया है। ऐसे में संभावना है दिवाली के बाद ये कार्य पूरा हो जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें