रास्ते में आता है सप्लायर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब 8-9 वर्ष पहले हरियाणा के गुरुग्राम में ऑटो चलाते थे। वहां दिल्ली के अमन से मित्रता हो गई। अमन गुरुग्राम में क्लब और बार में एजेंट के रूप में कार्य करता था। लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था। वकार व फैजान ने भी यह काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अमन ने ही उन्हें नाइजीरिया के टी. अमन नीग्रो से मिलाया। उससे व्हाट्सएप कॉल पर बात करते हैं। वह सड़क या चौराहे पर सप्लाई देता है, जिसे वह उसके बताए गए व्यक्ति को सौंप देते हैं। पुलिस ने एएनटीएफ के निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा की तहरीर पर दिल्ली के सीलमपुर निवासी फैजान व हरियाणा के गुरुग्राम निवासी वकार उर्फ साहिल व नाइजीरिया के टी अमन नीग्रो के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों तस्कर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी और राजस्थान में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। आगरा के होटल और बार में भी हेरोइन की सप्लाई की जा रही थी। यह खेप आगरा के होटल व बारों में सप्लाई होनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और दस्तावेजों से कई महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: आंख फोड़ी, जबड़ा तोड़ा, काट डाला चेहरा....श्मशान घाट में चिता सजाने वाले समशुद्दीन को इसलिए दी दर्दनाक मौत