फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड: मुख्य आरोपी लाला के भाई, दो सराफ सहित चार गिरफ्तार, अब तक 14 को जेल

Thu, 12 Aug 2021 10:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा पुलिस अब तक मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड के 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दो आरोपियों को वारदात वाले दिन ही मुठभेड़ में मार गिराया था। 
विज्ञापन
आगरा डकैती कांड का मुख्य आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी की शाखा में 17 जुलाई को 19 किलोग्राम सोने के जेवरात और छह लाख रुपये लूट के सरगना एक लाख का इनामी नरेंद्र उर्फ लाला पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसके परिजनों और मददगारों पर शिकंजा कस रही है। बुधवार को उसके भाई देवेंद्र यादव, उसके दोस्त दीपू, सराफ सचिन और मनोज को जेल भेजा है। सराफ ने सोने के जेवरात खरीदे थे।

विज्ञापन


एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि देवेंद्र यादव पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर विलेज वसुंधरा एन्क्लेव का रहने वाला है। वह नरेंद्र उर्फ लाला का सगा भाई है। उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि भाई नरेंद्र डकैती डालने के बाद मां को लेकर घर आया था। उसको कुछ जेवरात बेचने के लिए दिए थे। 

दिल्ली में जेवरात बेचने की कोशिश की थी
दिल्ली में कई जगह कोशिश की, लेकिन जेवरात नहीं बिक सके। इस पर कन्नौज के कुंवरपुर सिरसा निवासी दोस्त दीपू के साथ फिरोजाबाद आया था। सराफ फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र निवासी सचिन और थाना उत्तर क्षेत्र निवासी मनोज से बात की। उन्हें तीन सोने की चेन और एक अंगूठी बेची। मगर, सराफ ने रकम नहीं होने पर पूरा पैसा नहीं दिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उन्होंने बाद में और सोना लेकर आने और पैसा लेकर जाने की बात कही थी। बुधवार को वह पैसा लेने और जेवरात बेचने जा रहे थे। कुबेरपुर में यमुना एक्सप्रेसवे के कट पर पकड़ लिए गए। आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये और 89 ग्राम सोना बरामद किया गया है। वहीं फरार एक लाख के इनामी की तलाश की जा रही है।

11.67 किलोग्राम सोने के जेवरात और 5.61 लाख रुपये बरामद
कमला नगर में डकैती कर भागते दो बदमाशों को पुलिस ने एत्मादपुर में खंदौली मार्ग पर घेर लिया था। मेडिकल स्टोर में मुठभेड़ के बाद मनीष पांडेय और निर्दोष कुमार को ढेर कर दिया था। उनके पास से 7.5 किलोग्राम सोना और 1.65 लाख रुपये बरामद किए गए। 21 जुलाई को आरोपी प्रभात ने थाने में समर्पण किया। 23 जुलाई को संतोष जाटव पकड़ा। उससे 63 हजार रुपये और 1.002 किलोग्राम सोना मिला। 

इसके बाद 27 जुलाई को अंशुल सोलंकी, अंशु यादव और संजय पकड़े गए। दो अगस्त को रेनू पंडित, तीन अगस्त को सुनीता, राजा उर्फ गौतम सागर, चार अगस्त को अवकाश मिश्रा उर्फ मोनू और अश्वनी मिश्रा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। अब तक कुल 5.61 लाख रुपये और 11.67 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें