फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान: नवाबों की नगरी से जुड़ी ताजनगरी, पहली उड़ान में 32 यात्री लखनऊ से आए, सप्ताह में छह दिन मिलेगी सेवा

Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट इंदौर के लिए उड़ान भरेगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस आगरा से अहमदाबाद होते हुए नागपुर की फ्लाइट अब सप्ताह में 6 दिन चलाएगा। 
 
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : twitter.com/IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर के पहले दिन नवाबों की नगरी लखनऊ के हवाई मार्ग से ताजनगरी से जुड़ गई। इंडिगो एयरलाइंस ने लखनऊ-आगरा के बीच सीधी उड़ान शुरू कर दी है, जिसका शुक्रवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी इस मौके पर खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पर्यटन उद्यमियों के बीच उड़ान की अगवानी की। लखनऊ की पहली उड़ान में 32 यात्री आगरा आए, जबकि 25 लखनऊ के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार दोपहर लखनऊ-आगरा फ्लाइट की शुरूआत की, जिसका शुभारंभ करते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लोगों को इस उड़ान से फायदा मिलेगा। इस उड़ान से पर्यटक ताजमहल का अवलोकन करके एक घंटे में लखनऊ पहुंचकर चिकनकारी की खरीदारी कर सकते हैं। इतिहास और संस्कृति के नजरिए से महत्वपूर्ण दोनों शहर इस उड़ान से जुड़ गए हैं। 
प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कहा कि फ्लाइट की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि लखनऊ-आगरा के बीच हवाई संपर्क से लोगों का समय बचेगा। पहली उड़ान के आगमन पर शहर के पर्यटन संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


केवल एक घंटे में लखनऊ से आगरा
खेरिया हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ आगरा उड़ान सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को उपलब्ध रहेगी। दोपहर 2:40 बजे लखनऊ से आगरा के लिए उड़ान होगी और एक घंटे बाद 3:40 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। 20 मिनट रुकने के बाद शाम चार बजे लखनऊ प्रस्थान करेगी। यह उड़ान शाम 5 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


आज से आगरा-लखनऊ-इंदौर की उड़ान: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें