यह है मामला
मथुरा के चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल को 30 अप्रैल को लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जीएसटी अधिकारियों ने रोका था। जयपुर हाउस स्थित कार्यालय पर लाए थे। आरोप है कि उनसे 43 लाख रुपये लूट किए गए। इस मामले में 12 मई को थाना लोहामंडी में तहरीर दी गई थी।
विभागीय जांच में आरोपी जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, जीएसटी अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और निजी चालक दिनेश कुमार के नाम मुकदमे में खोले गए थे। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, लूट और धोखाधड़ी की धारा लगी थीं।
आगरा में 43 लाख की लूट का मामला: जीएसटी के निलंबित अधिकारी का मेरठ कोर्ट में समर्पण, जेल भेजा
मेरठ कोर्ट में किया समर्पण
पुलिस ने 14 सितंबर को अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि 17 सितंबर को शैलेंद्र कुमार ने मेरठ कोर्ट में समर्पण किया था। उन्हें जेल भेज दिया गया था। सिपाही संजीव कुमार और चालक दिनेश पूर्व में जेल भेजे गए थे। दोनों अधिकारियों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।