किसान महापंचायत में जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
तैयारियों में जुटे रहे अफसर
शनिवार को एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, एसडीएम टूंडला बुशरा बानो, टूंडला सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के साथ अन्य अधिकारियों के साथ महापंचायत स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की होने वाली महापंचायत में प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी आने के संभावना है। ऐसे में तैयारियां की जा रही हैं।
शौचालय खराब होने पर जताई नाराजगी
इमलिया उम्मरगढ़ में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने के बाद से उसके फ्लश आदि के टूट जाने पर भानु गुट किसान यूनियन के नेताओं ने काफी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान गांव में पहुंचे सचिव को खरीखोटी भी सुनाई गई। चिव ने खामियों को दूर किए जाने का भरोसा दिया। नाराजगी के बाद खामियों को दूर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।