फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: संयुक्त शिक्षा निदेशक के बच्चों को अगवा करने की धमकी, आरोपी ने व्हॉट्सएप पर किया धमकी भरा मैसेज

Wed, 16 Sep 2020 09:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
आगरा मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र के बच्चों को अगवा करने की धमकी दी गई है। व्हॉट्सएप नंबर पर मैसेज करके एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए अपहरण की बात की गई है। मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। एसएसपी ने थाना शाहगंज पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों के संबंध में कोर्ट के आदेश पर जांच होती रहती है। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। नौकरी से हटाया तक जाता है। इस प्रक्रिया को कई लोग रंजिश मानने लगते हैं। 

फिरोजाबाद स्थित चिरौली बधान स्थित जनता आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात मैनपुरी के विकास यादव की कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति की जांच की थी। नियुक्ति में अनियमितता की बात सामने आई। इसके बाद अपनी रिपोर्ट भेजी थी। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी थी। मंगलवार रात को तकरीबन 9:30 बजे विकास के नंबर से एक व्हॉट्सएप मैसेज आया है। इसमें हाथरस की एक अपहरण की घटना का जिक्र किया गया था। नीचे लिखा था कि भगवान न करे ऐसा किसी के साथ हो। 

आपके बच्चे बड़े प्यारे हैं। डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि विकास की मंशा उनको धमकाने की थी। इसलिए इस तरह का मैसेज किया है। इससे उनका परिवार दहशत में है। बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। बुधवार को अपने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही एसएसपी को पत्र दिया है। परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें