फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने चार प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता एसके यादव ने बुधवार को जिले के पांच स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्कूलों के प्रधानाध्यापक एसएमसी और कंपोजिट ग्रांट से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। इन प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलीं उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बुधवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर पहुंचे यहां सारी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। प्राथमिक विद्यालय भागपुर में प्रधानाध्यापक शोभारानी, विद्यालय प्रबंधन रजिस्टर, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर आदि नहीं दिखा सकीं। प्रधानाध्यापिका को जन पहल रेडियो और दीक्षाएप की भी जानकारी नहीं थी। इस पर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया। यहां कार्यरत शिक्षामित्र मधु यादव 13 अगस्त से अनुपस्थित थीं।
प्राथमिक विद्यालय कुचेला पर प्रधानाध्यापक शकील अहमद अनुपस्थित मिले जिसके चलते कंपोजिट ग्रांट और विद्यालय प्रबंधन रजिस्टर की जांच नहीं हो सकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कुचेला पर प्रधानाध्यापिका सुमित्रा देवी विद्यालय प्रबंधन रजिस्टर, कंपोजिट ग्रांट का विवरण आदि नहीं दिखा सकीं उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय कुचेला में तैनात प्रधानाध्यापिका शशीवाला कंपोजिट ग्रांट से संबंधित कोई बिल बाउचर नहीं दिखा सकीं। जिला समन्वयक ने यहां कंपोजिट ग्रांट के दुरुपयोग की आशंका व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें