फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राममय सजावट के साथ तैयार हुआ आगरा, चौराहों पर दिखाई गई रामायण; 12 स्थानों पर प्रसारण

Tue, 16 Jan 2024 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आगरा के 12 प्रमुख जगहों पर लगाई गई एलईडी पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। ये प्रसारण 22 जनवरी तक चलेगा। इसके साथ ही  40 से ज्यादा राम शोभायात्राएं निकालीं जाएंगी, जिनकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
 
विज्ञापन
एलईडी स्क्रीन पर रामायण का प्रसारण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार से शहर के 12 प्रमुख चौराहों पर रामानंद सागर का रामायण धारावाहिक दिखाया जाने लगा। इसके लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। लोग शाम छह से आठ बजे तक (22 जनवरी तक) प्रतिदिन देख सकेंगे। 20 जनवरी से श्रीराम बरातों का सिलसिला शुरू होगा, जिससे पूरे शहर को राममय बना देने की तैयारी है। 21 जनवरी को सुबह से शाम तक शहर से देहात तक 40 से ज्यादा श्रीराम बरातें निकाली जाएंगीं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक जनवरी से अक्षत वितरण कर श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम शुरू कर दी थी। अब तक 12 लाख से ज्यादा घरों में अयोध्या से आए पूजित अक्षत पहुंचाए जा चुके हैं। जिले में 250 से ज्यादा स्वयंसेवकों की टोलियों ने अक्षत वितरण किया है। अभी यह क्रम जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को शहर के 12 चौराहों पर लगीं एलईडी स्क्रीन पर रामायण का प्रसारण भी शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें -  करोड़ों की जमीन पर कब्जा: उच्च शिक्षा मंत्री अपनी ही पार्टी के सांसद के बारे में ये क्या कह गए... जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन



मंदिरों में कथाएं आज से
मंदिरों में श्रीराम कथाएं 16 जनवरी से शुरू हो जाएंगीं। सुंदरकांड के पाठ भी होंगे। कुछ जगह चल भी रहे हैं। मंदिरों में फूल बंगला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनमोहन निरंकारी ने बताया कि संघ की ओर से 20 जनवरी को श्री रामलीला कमेटी के सहयोग से श्रीराम बरात निकाली जाएगी। 21 को पूरे शहर में संघ के अलग-अलग नगरों में राम शोभायात्राओं को निकाला जाएगा। हर गली और चौराहे पर श्रीराम के नाम की गूंज होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर दिया गया है। समाज के लोग भी इन शोभायात्राओं में अपना सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का सच, उच्च शिक्षा मंत्री ने रखा पक्ष; अपने शब्द जाल में खुद ही उलझ गए

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें