फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ट्रॉला से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

Sat, 23 Nov 2019 05:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच लोग जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में शनिवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। दिल्ली से लौट रहे एक परिवार की कार आगे चल रहे ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। टक्कर लगते ही कार में भीषण आग लग गई। उसमें सवार पांच लोग जिंदा जल गए। दंपती की बेटी टक्कर के दौरान कार से उछलकर दूर जा गिरी, जिससे वो घायल हो गई। उसे आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


थाना नयागांव क्षेत्र के गांव तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ संतोष दिल्ली में उबर कैब में अपनी कार चलाते थे। शुक्रवार शाम को वो एटा के लिए चले। कार में सुनील, उसकी पत्नी विमला (32), बेटा लवकुश (10), बेटी वर्षा (16), मौसा बबलू (30) निवासी अलूपुरा, थाना कुरावली मैनपुरी, ममेरा भाई चंद्रशेखर (27) पुत्र बंगाली निवासी गुठना, थाना मेरापुर, फर्रुखाबाद सवार थे। 

कार खुद सुनील चला रहे थे। मारुति रिट्ज कार एटा होते हुए थाना बागवाला क्षेत्र में तेज गति से जा रही थी। अल सुबह करीब चार बजे कार गांव हिम्मतपुर के पास आगे चल रहे सीमेंट के बोरों से लदे ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पूरा बोनट ट्रॉला में घुस गया। कार में आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बची बेटी की जान

इस दौरान दंपती की 16 वर्षीय बेटी वर्षा किसी तरह खिड़की खुलने से उछल कर बाहर जा गिरी। तेज आवाज और आग की लपटों को देख पास ही भट्ठे पर काम कर हे मजदूर और गांव हिम्मतपुर के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सवार पांचों लोग जिंदा जल गए। 

पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को ट्रॉला के नीचे से निकाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वर्षा को आगरा रेफर किया गया है। डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह सहित आला अफसरों ने घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। 

मरने वालों के नाम
- सुनील कुमार उर्फ संतोष, 35 वर्ष 
- विमला देवी, 32 वर्षीय 
- लवकुश, 10 वर्ष
- बबलू, 30 वर्ष
- चंद्रशेखर, 27 वर्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें