फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए आगरा के डॉक्टर ने दान किया प्लाज्मा, कहा- फर्ज निभा रहा हूं

Sat, 23 May 2020 01:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • डॉक्टर आरके सिंह ने नोएडा में जाकर दान किया प्लाज्मा 
  • मरीजों के इलाज के लिए आईसीएमआर और सरकार से मांगी इजाजत
विज्ञापन
डॉ. आरके सिंह ने दान किया प्लाज्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड-19 मरीजों का इलाज जल्द प्लाज्मा थेरेपी से किया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने इंडियन काउंसिल ऑफ रिसर्च सेंटर से अनुमति मांगी है। सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आरके सिंह ने नोएडा में जाकर प्लाज्मा दान किया है। यह पहले ठीक हो चुके मरीज हैं, जिन्होंने प्लाज्मा दान किया है।

विज्ञापन


नोएडा के एसएसपीएच एंड पीजीटीआई के सहयोग से एसएन मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना मरीजों इलाज किया जाएगा। इसके लिए कोरोना के संक्रमण से ठीक हो चुके डॉ. आरके सिंह ने नोएडा में जाकर प्लाज्मा दान किया है। आगरा के यह पहले मरीज हैं, जिन्होंने प्लाज्मा दान किया है।


यह सात अप्रैल को संक्रमित हुए थे और 22 अप्रैल को ठीक हो गए थे। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संक्रमण से ठीक हुए चिकित्सक ने प्लाज्मा दान किया है। कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी से इलाज की शुरुआत के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और सरकार से अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 मरीजों को किया कॉल, तीन हुए प्लाज्मा को राजी

एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की डॉ. नीतू चौहान कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों से फोन कर प्लाज्मा दान करने के लिए कहती हैं। अभी तक उन्होंने 25 मरीजों से बात की है, जिसमें से तीन ने प्लाज्मा दान करने की हामी भरी। यह तीनों ही चिकित्सक हैं। डॉ. आरके सिंह ने दान कर दिया है। एक चिकित्सक ने नोएडा जाने से इनकार कर दिया है, एक देने को जाएंगे।

मरीजों की जान बचाने को निभा रहा फर्ज : डॉ. आरके सिंह

डॉ. आरके सिंह सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास प्लाज्मा दान करने के लिए कॉल आया, तो तत्काल मैंने हां कर दी। कहा कि चिकित्सक का फर्ज मरीज का इलाज कर जान बचाना है। ऐेसे में प्लाज्मा भी संक्रमित मरीजों के इलाज में उपयोगी साबित हो सकता है। ऐेसे में मैंने प्लाज्मा देकर फर्ज निभाया है।


यह भी पढ़ें- ब्रायोनिया एल्वा-200 दवा से कोरोना मरीज सात दिन में ठीक होने का दावा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें