फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, सात नए मरीज मिले, प्लेटलेट्स की कमी से बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 17 Oct 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में जहां एक तरफ डेंगू-वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जंबो पैक और प्लेटलेट्स किट की कमी से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। इनमें आगरा के सबसे ज्यादा पांच मरीज हैं। अब आगरा में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 336 हो गई है। इनमें से 219 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं डेंगू के मरीज बढ़ने से जंबो पैक के लिए मारामारी हो रही है। प्लेटलेट्स के लिए मरीजों को 24 से 48 घंटे का इंतजार करना पड़ रह है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को आगरा के बुखार-खांसी के पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज एसएन कॉलेज में चल रहा है। हालत ठीक है। एसएन कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में 15 मरीज भर्ती हैं। इनमें से सात की रिपोर्ट में डेंगू मिला है। 

आठ मरीजों की जांच कराई जा रही है। सात मरीजों में से पांच आगरा के, मथुरा और एटा का एक-एक मरीज है। दो बच्चों समेत चार मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं। चार बच्चों समेत पांच नए मरीज भर्ती किए हैं। इनकी एलाइजा जांच कराई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज बढ़ने से बढ़ रही प्लेटलेट्स की मांग
आगरा में जहां एक तरफ डेंगू-वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ जंबो पैक और प्लेटलेट्स किट की कमी से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मांग अधिक होने से एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स किट खत्म हो गई हैं। निजी ब्लड बैंकों में भी सीमित स्टॉक ही बचा है।

किट के लिए एजेंसी से की है मांग
एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि जंबो पैक और रक्त आगरा के मरीजों के अलावा आसपास के जिलों के मरीजों को भी दिया जा रहा है। इससे प्लेटलेट्स किट खत्म हो गई हैं। एजेंसी से किट की मांग कर चुके हैं।

ब्लड बैंकों पर हंगामा, सुरक्षा मांगी
ब्लड बैंकों में जंबो पैक, प्लाज्मा और रक्त की मांग पांच से आठ गुना अधिक होने के कारण ब्लड बैंकों में तीमारदारों की भारी भीड़ लगी हुई है। जल्दी के लिए लोग हंगामा भी कर रहे हैं। ऐसे में कमला नगर स्थित ब्लड बैंक ने पुलिस थाने में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें