फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 24 घंटे में बुखार से दो बच्चों सहित तीन की मौत, 27 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Mon, 25 Oct 2021 11:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में डेंगू और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा। जहां एक तरफ बुखार जानलेवा साबित हो रहा है, वहीं डेंगू के डंक से भी लोग कराह रहे हैं। बीते 24 घंटे में बुखार से तीन मौतें हुई हैं। 27 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
पारस और गौरी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में बुखार से मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में कालिंदी विहार निवासी पांच साल का बच्चा, खंदौली के गांव सेमरा निवासी राकेश का 17 वर्षीय पुत्र पारस और मनसुखपुरा के पलोखरा गांव की छह वर्षीय बालिका गौरी पुत्र अजय सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन

 
कालिंदी विहार निवासी कपिल अग्रवाल ने बताया कि दो दिन पहले पांच साल के बेटे प्रांजल को बुखार आया था। इलाज के बाद ठीक हो गया। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
 
बुखार से किशोर की मौत
गांव सेमरा के राकेश के मुताबिक पारस चार दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार की रात अचानक से तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर आगरा के एक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पलोखरा गांव की गौरी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। पहले निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। रविवार शाम करीब चार बजे गौरी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिनाहट में बुखार से अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 34 बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन

27 मरीजों में डेंगू की पुष्टि 
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 27 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे ज्यादा आगरा के 20 मरीज हैं। मैनपुरी के तीन, एटा के दो, हाथरस और मथुरा का एक-एक मरीज है। इससे पहले रविवार को 16 मरीज मिले थे।

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के 20 नए मरीज मिलने पर अब ताजनगरी में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 439 हो गई है। इनमें से एक मरीज की मौत हुई है। 260 मरीज ठीक हो चुके हैं।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में 28 मरीजों का इलाज चल रहा है, इसमें से 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी के मरीजों की जांच कराने के लिए नमूना वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। तीन बच्चों समेत 12 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया है। छह बच्चों समेत नौ नए मरीज भर्ती किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें