फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का टीका: आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए हावी रहीं अव्यवस्था, इतने लोगों ने लगवाया टीका

Tue, 07 Sep 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

शहर में 393 और देहात में 318 बूथ बनाए गए। सुबह सात बजे से टीकाकरण का समय दिया, लेकिन आठ बजे के बाद ही टीकाकरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
आगरा में वैक्सीन के लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण बूथों पर सोमवार को भारी अव्यवस्था रही। टीके के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। परेशान लोगों ने हंगामा भी किया। शाम तक 72337 लोगों को ही टीका लग पाया। जबकि शासन से एक लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य मिला था।

विज्ञापन

एक लाख लोगों के टीकाकरण के लिए 711 बूथ बनाए गए थे। इसमें से शहर में 393 और देहात में 318 बूथ बनाए गए। सुबह सात बजे से टीकाकरण का समय दिया, लेकिन आठ बजे के बाद ही टीकाकरण शुरू हुआ। बूथों पर वैक्सीन लगवाने वाले स्टाफ नहीं बढ़ाया, जिससे दिक्कत हुई। जिला अस्पताल, दयालबाग, यमुनाब्रिज, आवास विकास कॉलोनी, कमला नगर समेत कई बूथों पर मारामारी रही। पंजीकरण कराने और टीका लगवाने के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। घंटों लाइन में खड़े होने पर टीकाकरण में देरी होने पर हंगामा किया। कई बिना टीकाकरण के भी लौट आए। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कुछ बूथों पर अव्यवस्था और देरी से खुलने की शिकायत मिली है, इसकी प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को एक लाख के लक्ष्य के मुकाबले 72337 को टीका लगा है। इसमें से 61502 को पहला और 10835 को दूसरा डोज लगाया गया है। बूथों पर कोल्ड चैन का निरीक्षण भी किया है। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल: पंजीकरण के लिए दो ही काउंटर
जिला अस्पताल में पंजीकरण के लिए दो काउंटर ही लगाए गए थे। दोपहर 12:50 बजे यहां पर फोन पर लोगों के पंजीकरण कर रहे थे, देरी होने के कारण लगातार भीड़ बढ़ रही थी। लोगों ने दो और काउंटर लगवाने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। दो से तीन घंटे लाइन में खड़े होने के बाद ही टीका लग पाया। 

सेंट्रल पार्क: ठसाठस भरा कक्ष, बंद किया केबिन
आवास विकास कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क बूथ पर दोपहर में भारी अव्यवस्था रही। दोपहर 1:55 बजे पूरा हॉल लोगों से भर गया। स्टाफ कम होने के कारण पंजीकरण और टीका लगवाने में देरी हो रही थी। इस पर लोगों ने हंगामा किया, यह देख केबिन बंद कर लिया। स्टाफ ने लोगों को शांत कराते हुए जल्दी टीकाकरण कराने को कहा।

गुरुद्वारे में 183 ने लगवाया टीका
सुखमनी सेवा सभा की ओर से नॉर्थ ईदगाह गुरुद्वारे में लगाए गए शिविर में 183 लोगों को टीका लगा है। सभा के वीर महेंद्र पाल सिंह ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण कराने की अपील की है। गुरमीत सेठी, अशोक अरोरा, रोहित कात्याल, मोहित कात्याल, हरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह रहे। 
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल बुखार: प्लेटलेट्स की भारी कमी, कानपुर-लखनऊ से आपूर्ति, 'खाकी' बनी मददगार, किया रक्तदान
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें