कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 2521 लोगों की कोरोना जांच में एक संक्रमित मरीज मिला है। जिले में अब नौ सक्रिय मरीज हैं। 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। सोमवार तक 14.38 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें 25734 मरीजों में से 25267 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इधर, पिछले 24 घंटे में जांचों की संख्या भी घट गई है। रविवार को जहां 7880 लोगों की जांच की गई थी, वहीं सोमवार को एक चौथाई जांचों की संख्या घट गई।
आठ वैरिएंट का खतरा
कोविड नियमों की अनदेखी तीसरी लहर को न्यौता दे रही है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर में ताजनगरी में आठ वैरिएंट का खतरा है। इसमें से तीन वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं। एक अज्ञात वैरिएंट अभी भी पहेली बना हुआ है। ऐसे में विशेषज्ञ लोगों को टीकाकरण करवाने और मास्क-सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करने की सीख दे रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब की नोडल प्रभारी डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के ईटा, लोटा, कप्पा, लैम्ब्ड, अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और डेल्टा प्लस का खतरा बताया है। संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट का नाम दिया है।
इसमें से आगरा में कोरोना वायरस का कप्पा वैरिएंट का एक और डेल्टा वैरिएंट के 17 मरीज मिल चुके है। दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट और अज्ञात वैरिएंट के भी एक-एक मरीज मिले हैं। अप्रैल-मई में वायरस की दूसरी लहर में डेल्टा का कहर लोग देख चुके हैं, ऐसे में लोग पूरी तरह से सावधानी बरतें।
विदेशी पर्यटकों से खतरा अधिक
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जिन वैरिएंट का तीसरी लहर में बताया है, उससे आगरा को अधिक खतरा है। यहां एतिहासिक स्मारक हैं और इसे निहारने के लिए विदेशी पर्यटक भी आ रहे हैं। ऐसे में इनसे कोरोना वायरस के विभिन्न वैरिएंट का होने का खतरा बना हुआ है।
संवाद: पीएम मोदी ने कहा- कासगंज के किसान श्यामाचरण देश के किसानों को नई राह दिखाने वाले, देखें तस्वीरें