फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: जिला प्रशासन के आंकड़ों में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, महिलाएं कम हुईं बीमार

Mon, 31 May 2021 09:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पुरुषों पर बरपा है। महिलाएं कम बीमार हुई हैं। जिला प्रशासन ने रविवार को महिलाएं व पुरुषों में संक्रमण व मृत्यु की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें ये खुलासा हुआ है
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में पुरुषों को घर से बाहर निकलना महंगा पड़ा। महिलाओं की तुलना में दोगुने पुरुष बीमार हुए हैं। जिले में 25,515 मरीजों में 16648 पुरुष हैं जबकि 8865 महिलाएं हैं। 419 मौतों में सबसे ज्यादा 272 मौतें पुरुषों की और 147 महिलाओं की मृत्यु हो चुकी है। 
विज्ञापन

महिलाएं कम बीमार
वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पुरुषों पर बरपा है। महिलाएं कम बीमार हुई हैं। जिला प्रशासन ने रविवार को महिलाएं व पुरुषों में संक्रमण व मृत्यु की रिपोर्ट जारी की है। जिसमें ये खुलासा हुआ है कि अधिकांश महिलाओं में संक्रमण पुरुषों से पहुंचा।

पुरुष कामकाज से घर से बाहर निकले। पहले वो संक्रमित हुए। उनके संपर्क में आने से महिलाएं संक्रमित हुई हैं। महिलाओं की तुलना में संक्रमित हुए पुरुषों की संख्या दोगुनी है। दो किन्नर भी संक्रमित हो चुके हैं। रविवार तक मिले कुल 25515 मरीज और 419 मृतकों के आधार पर प्रशासन ने यह वर्गीकरण किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

20 साल से कम उम्र 2087 मरीज
जिले में 20 साल से कम उम्र के 2087 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें जिनमें 0 से 10 साल के 480 बच्चे भी शामिल हैं। 20 साल से कम उम्र के संक्रमितों में युवतियों की अपेक्षा युवक अधिक हैं।

419वीं मौत, 14 नए मरीज मिले
ताजनगरी में रविवार को 10750 लोगों की जांच की गई। जिनमें 24 नए मरीज मिले हैं। एक और मरीज की मौत से मृतक संख्या 419 हो गई है। जिले में अब 340 एक्टिव केस बचे हैं। 24 घंटे में 59 नए मरीज ठीक हुए हैं। 9.27 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25515 मरीज मिले हैं। 24756 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.03% हो गई है।
ये भी पढ़ें: यूपी: अमांपुर के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, समर्थकों में शोक की लहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें