फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना संक्रमण: एक और संक्रमित मिला, अब चार हुए सक्रिय मरीज, आज 35 हजार टीकाकरण का लक्ष्य

Thu, 14 Oct 2021 10:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

बुधवार को 4707 लोगों की जांच हुई थी जिसमें एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। प्रशासन का कहना है कि लोग मास्क लगाकर निकलें। भीड़भाड़ से बचें और हाथों को लगातार सैनिटाइज करते रहे। कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी लापरवाही न बरतें।
 
विज्ञापन
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में बुधवार को 4707 लोगों की कोरोना जांच में एक नया संक्रमित मिला है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक बीते 24 घंटे में एक मरीज स्वस्थ हुआ है। बुधवार तक 18.39 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25761 मरीजों में 25299 मरीज ठीक हो चुके हैं। 458 मरीजों की मौत हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.20% है। बुधवार तक कुल 27.15 लाख लोगों को टीके की पहली और दूसरी खुराक लग चुकी हैं।
विज्ञापन


4626 को लगा टीका, आज 35 हजार को लगेगा टीका
आगरा में बुधवार को 74 बूथों पर 4626 का टीकाकरण हुआ है। इसमें 1943 को पहला डोज और 2683 को दूसरा डोज लगाया गया है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बृहस्पतिवार को 35 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। 400 बूथों पर टीका लगवाने की व्यवस्था की है। बच्चों के टीकाकरण की अभी कोई तिथि नहीं आई है। 10 लाख से अधिक बच्चों को टीका लगाया जाएगा। तिथि आने के बाद इनके लिए अतिरिक्त व्यवस्था कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
UP News : अनामिका शुक्ला के बाद एक और फर्जीवाड़ा: एक नाम से दो जनपदों में नौकरी, मैनपुरी में एसटीएफ ने मांगे बीएसए से अभिलेख
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: जांच लगभग पूरी, एसआईटी जल्द जारी कर सकती है डीएफआर


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें